एपिसोड चार: टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला — दो शिष्यों का युद्ध
(संगीत: ऊँची, उत्साहित और थोडी रॉक जैसी धुन, जो धीरे- धीरे चरम पर पहुँच रही है)
स्टेडियम में दर्शकों का शोर अब अपने चरम पर था.
हर तरफ सिर्फ एक ही नाम गूँज रहा था—
विद्युत! विद्युत!
और दूसरी ओर.
रुबीना! रुबीना!
हवा में कंपन था.
जमीन तक उस ऊर्जा को महसूस किया जा सकता था.
रेफरी की गूँजती आवाज पूरे स्टेडियम में फैलती है—
चौथे मुकाबले के लिए. दोनों कंटेस्टेंट स्टेज पर आएँ!
एक पल के लिए.
पूरा स्टेडियम जैसे साँस रोक लेता है.
और फिर.
स्टेज पर दो परछाइयाँ आमने- सामने आकर रुकती हैं.
एक तरफ—विद्युत.
शांत, स्थिर. लेकिन अंदर से बिजली की तरह खतरनाक.
दूसरी तरफ—रुबीना.
आत्मविश्वास से भरी, आँखों में चुनौती और होंठों पर हल्की मुस्कान.
दोनों के बीच कुछ कदमों की दूरी थी.
लेकिन उस दूरी में.
एक अदृश्य युद्ध पहले ही शुरू हो चुका था.
(संगीत: अचानक“ स्विश” के साथ कट)
रुबीना बिना समय गँवाए आगे बढती है—
स्टार फिंगर थंडर लाइटनिंग स्ट्राइक!
उसके हाथों से लाल रंग की भयानक बिजली निकलती है.
जो सीधा विद्युत के सीने पर जाकर टकराती है.
धमाका!
स्टेडियम में एक तेज चमक फैल जाती है.
लेकिन.
धुआँ हटते ही जो दिखता है—
उसे देखकर सबकी आँखें फैल जाती हैं.
विद्युत.
अपनी जगह से एक इंच भी नहीं हिला.
उसके चेहरे पर हल्की मुस्कान थी.
बस इतना ही?
(संगीत: तेज बीट्स)
अगले ही पल.
विद्युत बिजली की गति से आगे बढता है—
और एक तेज किक रुबीना की ओर फेंकता है.
लेकिन रुबीना.
जैसे पहले से तैयार थी.
वह हवा में हल्का सा झुककर.
हमले को पूरी तरह डॉज कर लेती है.
दोनों एक- दूसरे को घूरते हैं.
अब ये सिर्फ ताकत का नहीं.
skill का युद्ध था.
विद्युत अपने दोनों हाथ उठाता है—
डिस्ट्रक्टर डिस्क!
उसके हाथों में पीली, घूमती हुई ऊर्जा की चक्र बनती है.
जो हवा को चीरती हुई रुबीना की तरफ बढती है.
रुबीना नीचे झुकती है—
और डिस्क पीछे दीवार से टकराती है.
धडाम!
दीवार चकनाचूर हो जाती है.
धूल. पत्थर. और बारूद की गंध
पूरा स्टेडियम भर देती है.
विद्युत हल्का मुस्कुराता है—
तुमने अच्छी Training ली है.
वरना इस हमले से कोई नहीं बचता।
रुबीना जवाब देती है—
तुम्हारा हमला. उतना खास नहीं था।
(संगीत: रहस्यमय)
रुबीना अपने हाथ आगे बढाती है—
स्टार फिंगर टेक्नीक!
इस बार.
उसके हाथों से गोल्डन बिजली निकलती है.
सीधा. विद्युत के कंधे पर.
विद्युत पीछे हटता है.
पहली बार.
उसके चेहरे पर दर्द दिखता है.
ये. कैसे?
उसकी आँखें सिकुड जाती हैं—
ये तकनीक.
सिर्फ मेरे गुरु को आती है.
रुबीना मुस्कुराती है.
तो फिर.
शायद हमारे गुरु एक ही हैं।
एक पल के लिए.
पूरा स्टेडियम शांत हो जाता है.
विद्युत चौंक जाता है—
क्या. तुम भी. गुरु भूषण की शिष्या हो?
रुबीना धीरे से सिर हिलाती है—
हाँ. और आज मैं खुद को रोकूँगी नहीं।
(संगीत: खतरनाक ऊर्जा बढती है)
अब विद्युत का चेहरा बदल जाता है.
उसके हाथों में लाल बिजली इकट्ठी होने लगती है.
एक भयानक ऊर्जा गोला बनता है.
अब देखो. असली ताकत।
वह गोला रुबीना की ओर फेंकता है—
धमाका!
रुबीना हवा में उछल जाती है.
उसके सीने से खून निकलता है.
वह दीवार से टकराने वाली होती है—
लेकिन.
अचानक—
विद्युत उसके पीछे पहुँच जाता है.
और उसे गिरने से पहले पकड लेता है.
पूरा स्टेडियम.
एकदम शांत.
ये. क्या हुआ अभी?
विद्युत अपनी जेब से एक चमकीली गोली निकालता है—
और रुबीना को खिला देता है.
कुछ सेकंड बाद.
रुबीना धीरे- धीरे आँखें खोलती है.
वह खुद को विद्युत के सहारे में देखती है.
उसके गाल हल्के लाल हो जाते हैं.
तुमने. मुझे बचाया क्यों?
विद्युत शांत स्वर में कहता है—
क्योंकि मेरे गुरु ने.
कभी किसी की जान लेना नहीं सिखाया।
यह सुनते ही.
रुबीना की आँखों में कुछ बदल जाता है.
एक हल्की भावना.
जो पहले कभी नहीं थी.
क्या. तुम मुझे अपने गुरु से मिलवाओगे?
वह धीरे से पूछती है.
विद्युत मुस्कुराता है—
हाँ. जरूर।
रेफरी की आवाज गूँजती है—
इस मुकाबले का विजेता है—विद्युत!
अंतिम मुकाबला
(संगीत: तेज, ऊर्जा से भरा)
अब बारी थी आखिरी मुकाबले की.
सिद्धिमा.
और तूफान.
मैच शुरू!
तूफान तुरंत हमला करता है—
एयर स्ट्राइक!
हवा का तेज झोंका.
धूल. और एक नुकीली हवा की तलवार सिद्धिमा की ओर बढती है.
लेकिन सिद्धिमा.
शांत खडी रहती है.
एनर्जी मेगा ब्लास्ट!
उसके हाथों से आग का विशाल गोला निकलता है—
सीधा तूफान के सीने पर.
तूफान चीख उठता है.
लेकिन सिद्धिमा रुकती नहीं—
फुल कॉलिंग टेक्नीक!
हरी रोशनी की लहर निकलती है—
और तूफान स्टेज से बाहर जा गिरता है.
विजेता—सिद्धिमा!
जीत और नया रहस्य
रेफरी घोषणा करता है—
इस साल के विजेता हैं—
चट्टान, तेज, विद्युत और सिद्धिमा!
स्टेडियम तालियों से गूँज उठता है.
लेकिन.
क्या ये जीत ही असली कहानी है?
घर वापसी
एक घंटे बाद.
भूषण अपनी कोठी के बाहर ध्यान में बैठे थे.
अचानक.
उन्हें परिचित आवाज सुनाई देती है.
वह आँखें खोलते हैं—
और सामने देखते हैं.
चारों बच्चे.
और उनके साथ. रुबीना.
लगता है तुम जीत गए.
भूषण कहते हैं.
लेकिन जैसे ही उनकी नजर रुबीना पर पडती है—
उनका चेहरा बदल जाता है.
तुम. यहाँ क्या कर रही हो?
उनकी आवाज में गुस्सा था.
पाँच साल पहले जो किया.
उसकी सजा आज मिलेगी!
अचानक—
उनके हाथों से भयानक ऊर्जा निकलती है—
किलर अटॉमिक ब्लास्ट!
वह सीधा रुबीना की ओर बढता है—
लेकिन.
एक परछाई सामने आ जाती है.
विद्युत.
धमाका!
वह पूरी ताकत अपने सीने पर झेलता है.
और दूर जाकर गिरता है.
सब स्तब्ध.
भूषण दौडते हैं.
उसे गोली खिलाते हैं.
कुछ देर बाद—
विद्युत की आँखें खुलती हैं.
तुमने ऐसा क्यों किया?
भूषण की आवाज काँप रही थी.
विद्युत मुस्कुराता है.
प्यार. गुरुजी.
पूरा माहौल बदल जाता है.
रुबीना का चेहरा लाल हो जाता है.
ये. कब हुआ?
पहली नजर में.
भूषण कुछ पल चुप रहते हैं.
उनका गुस्सा धीरे- धीरे शांत होने लगता है.
लेकिन.
उनकी आँखों में अब भी एक सवाल था—
सबसे बडा सस्पेंस
क्या भूषण सच में रुबीना को माफ करेंगे?
पाँच साल पहले. उसने ऐसा क्या किया था.
जिसके लिए आज भी गुरु उसे खत्म करना चाहते हैं?
क्या विद्युत का प्यार.
इस कहानी को बचाएगा.
या यही बनेगा सबसे बडा विनाश?
आगे जानने के लिए सुनते रहो.
सुपर मार्शल आर्ट वॉरियर"
***Download NovelToon to enjoy a better reading experience!***
Updated 7 Episodes
Comments